हुसैनगंज: सरेया व हथौड़ा के बीच अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर व्यवसायी से रुपए व आभूषण लूट कर हुए फरार
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया एवं हथौड़ा के बीच सोमवार की बीती रात बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने देसी कट्टा का भय दिखाकर आभूषण व्यवसायी से 37 हजार रुपये नगद एवं कुछ आभूषण की लूट कर फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना की पुलिस जांच में जुट गई हैं।