हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्य बनाने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में रविवार को पूर्व एमएलसी सह भाजपा नेता सह सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह,पूर्वी हरिहास व पश्चिमी हरिहास मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव व आदित्य पाठक की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्य बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धनजंय सिंह,पूर्व प्रमुख सुशीला देवी समेत दर्जनों नेता उपस्थित थे