हुसैनगंज: हुसैनगंज अतिथि गृह में पंचायत समिति की बैठक का किया गया आयोजन
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में बुधवार को प्रखण्ड प्रमुख आसिया खातुन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, राजस्व, बाल विकास परियोजना, विद्युत, पशुपालन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत आदि विभाग पर चर्चा की गई।