डीग: करीब 40 माह पुरानी जुरहरा डकैती का खुलासा, डीग पुलिस ने 'बावरी गैंग' के तीन बदमाशों को दबोचा
अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 40 महीने पहले जुरहरा में हुई सनसनीखेज ज्वैलरी शोरूम डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए कुख्यात ‘बावरी गैंग’ के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो चांदी भी बरामद की गई है।