मुज़फ्फरनगर: थार, ब्रेजा और स्विफ्ट चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे कारें
मुजफ्फरनगर में वाहन चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश! बुढ़ाना पुलिस ने थार, ब्रेजा और स्विफ्ट जैसी कारें चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे और फिर उन्हें बेच देते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी