शामली: कैराना स्थित न्यायालय ने चार अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सुनाई सजा
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 वर्ष 2025 में थाना कांधला पर रामकुमार उर्फ राजकुमार निवासी गांव डुंडूखेडा के विरुद्ध चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। मामले में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व कुल 3500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा 2016 में थाना कांधला पर हकीमू निवासी गांव गढ़ीदौलत के विरुद्ध गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।