करकेली: ग्राम डोंडगवां मे जमीनी विवाद पर कतकू राठौर के साथ शिवनाथ राठौर ने गाली गलौज कर की मारपीट, रिपोर्ट पर अपराध दर्ज
ग्राम डोंडगवां मे जमीनी विवाद पर फरियादी कतकू राठौर पिता स्व लक्षमण राठौर के साथ आरोपी द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की रिपोर्ट थाना नौरोजाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवनाथ राठौर निवासी ग्राम डोंडगवां के विरुद्ध धारा 296((B),115(2),351(2)BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।