इंडियन बैंक जसराना में हुए बहुचर्चित गबन कांड में जसराना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार शाम 5 बजे करीब वांछित अभियुक्त रवीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि संगठित गिरोह ने 91 खातों से करीब 1 करोड़ 85 लाख 97 हजार 900 रुपये का गबन किया था। पूर्व में गिरोह के कई सदस्य जेल भेजे जा चुके थे।