गाज़ीपुर: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, गाजीपुर में डीएम का सख्त संदेश- शुद्धता से कोई समझौता नहीं
गाजीपुर में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गाजीपुर में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सैदपुर के गोरारी विक्रमपुर स्थित हीरा सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों की तैयारियों का गहन जायजा लिया।