चरखारी: महोबा: खरेला में खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका, शव के पास मिले नोट, शराब के पाउच व कीटनाशक की डिब्बी
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र में खरेला-अतरौली पैदल मार्ग पर मलखान चौधरी के खेत में शुक्रवार समय तकरीबन 8 बजे 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव पेड़ के पास पड़ा मिला। शव के नीचे 500 और 200 रुपये के कई नोट पड़े थे। पास में शराब के पाउच और एक कीटनाशक की डिब्बी भी बरामद हुई है।