डुमरांव: झमाझम बारिश से डुमरांव को राहत, किसानों के चेहरे खिले, धान का बिचड़ा डालने के लिए पर्याप्त नमी की कमी हुई पूरी
Dumraon, Buxar | Jun 29, 2026 डुमरांव में सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह 8 बजे से 10 बजे तक करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और हाई अलर्ट तापमान के बीच हुई इस पहली अच्छी बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई।