मंझनपुर: करंट हादसे में दिवंगत मुख्य आरक्षी को अंतिम सलामी, कौशाम्बी पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
सैनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी के आकस्मिक निधन पर पुलिस लाइन में शोक परेड आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे पुलिस परिवार ने नम आंखों से दिवंगत पुलिसकर्मी को अंतिम सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प व रीथ चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गाजीपुर निवासी मुख्य आरक्षी वर्ष 1984 में पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे।