झांसी: दबंग महिला ने मंदिर में बुजुर्ग महिला के साथ की मारपीट, कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया
Jhansi, Jhansi | Nov 27, 2024 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतुरयाना में रहने वाली अभिलाषा कंचन ने बताया कि वह 18 नवम्बर को हजरयाना में पारेश्वर मन्दिर में पूजा करने गई थी। वहाँ एक महिला भगवान पर चढ़ाए रुपए उठाकर जाने लगी तो उन्होंने टोक दिया। इस पर उसने मारपीट कर दी। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।