डग: भवानीमंडी में राजस्थान शिक्षक संघ का नवनियुक्त शिक्षक सम्मान व स्नेह मिलन समारोह हुआ संपन्न
Dug, Jhalawar | May 9, 2024 भवानीमंडी मे राजस्थान शिक्षक संघ द्वारा नवनियुक्त शिक्षक सम्मान व स्नेह मिलन समारोह उपशाखा संयोजक राधेश्याम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 100 नवनियुक्त शिक्षकों का अतिथियों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 300 कार्यकर्ता व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता युधिष्ठिर सिंह ने संबोधित किया।