बरौनी: पिपरा देवस पंचायत में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत में अष्टयाम यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।इसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय कुमारी कन्या शामिल हुई।यह आयोजन सोमवार की सुबह आठ बजे आयोजित हुई।जहां सुरक्षा के काफी पुख्ते इंतजाम किए गए,आयोजन समिति के अलावे स्थानीय थाना की पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।