बारुन: बारुण के दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत सरकार भवन में पहले दें आवेदन
औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 07 जुलाई 2026 को 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा।जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन करना है।