ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने नैथाई गांव से 24 वर्षीय युवक को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 5:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र के नैथाई गांव में कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से नैथाई निवासी नीलेश कुशवाह उम्र 24 वर्ष को शराब के 30 देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।