फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम बरना में बकरी चराने गए दो किशोर उटंगन नदी में डूबे, दोनों की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम
फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम वरना में मंगलवार को बकरी चराने गए तो किशोर उटांगन नदी में नहाने के लिए उतर गए जहां दोनों डूबने लगे इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला तथा उन्हें सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया