घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस
Ghaghra, Gumla | Jun 26, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ ताजिया जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भाग लिया। ताजिया जुलूस प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।