गढ़वा: गढ़वा में कुशमही गांव के पास टैंपो दुर्घटना, एक महिला की मौत, एक घायल
Garhwa, Garhwa | Jan 10, 2025 टैंपो पलटने से मां की मौत, पुत्र घायल गढ़वा गोबरदाहा चामा मुख्य मार्ग पर कुशमही गांव के पास हुई टैंपो दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतक मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव निवासी अयोध्या राम की पत्नी रूदा देवी 30 वर्ष है। जबकि इस घटना में उसका पुत्र जीतेश कुमार 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।