गढ़वा: ओखरगाड़ा गांव के छठु कुमार ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Garhwa, Garhwa | Jan 10, 2025 गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा गांव निवासी राजेश्वर साह के पुत्र 15 वर्षीय छठु कुमार ने शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बताया गया कि घरेलू कामकाज को लेकर छठु कुमार को उसकी मां ने डांट फटकार किया था।