चौपारण: सिंहरावां फ्लाईओवर शुरू होते ही धंसने लगा, ग्रामीणों में आक्रोश
सिंहरावां फ्लाईओवर शुरू होते ही धंसने लगा! चौपारण:करोड़ों की लागत से बना सिंहरावां फ्लाईओवर शुरू होने के साथ ही धंसने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और भ्रष्टाचार हुआ।स्थानीय लोग जिला प्रशासन से तत्काल जांच और सुधार की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण चल रहा है और जल्द आवश्यक कार्य किए जाएंगे।