रायपुर: IGKV में बड़ा हादसा, छात्र पर गिरा हॉस्टल का छत, सिर में आई गंभीर चोट, प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने
Raipur, Raipur | Jul 3, 2026 3 जुलाई शुक्रवार दोपहर 1 बजे,राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) के छात्रावास में बड़ा हादसा सामने आया है। छात्रावास की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर