कुमारखंड: मोगलाघाट में मुहर्रम मेला के आखिरी रात कव्वाल परवेज और सना वारसी के सुरीली आवाज पर पूरी रात हजारों दर्शकों झूमते रहे
बिहार के मधेपुरा जिले के सीमा से सटे श्रीनगर थाना क्षेत्र के मोगला घाट चौक पर छः दिवसीय मोहर्रम मेला के शुभ अवसर पर आखरी दिन गजल और कव्वाली की महफिल सजी। कव्वाली कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय जिला पार्षद पूनम देवी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सरपंच एजाज आलम, मेला मालिक मो बेलाल मौजूद थे।