दुधि: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹18,000 वापस कराए
अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक के खाते से गलती से ट्रांसफर हुए ₹18,000 सुरक्षित वापस कराया है। एटीपी (ATP) कॉलोनी निवासी नैन कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह ने बीते 30 मार्च को ‘फोन पे’ के माध्यम से लेन-देन करते समय गलती से एक अज्ञात नंबर पर ₹18,000 भेज दिए थे।