खैरथल: खैरथल में अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और साफ-सफाई सुधारने के दिए गए निर्देश
खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों के नियमित निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा ने विभिन्न रसोई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंबेडकर भवन हरसोली रोड तथा गुप्ता नर्सिंग होम के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।