कोंच: परसावां पंचायत में ग्राम पंचायत दिवस सह ग्राम सभा आयोजित, नौ प्रमुख विषयों पर हुई चर्चा
Konch, Gaya | Jun 28, 2026 बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ग्राम पंचायत दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन प्रखंड की परसावां पंचायत के पंचायत कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार ने की। ग्राम सभा में पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत लेखापाल, पंचायत रोजगार सेवक आदि थे।