होशंगाबाद नगर: माखन नगर के कनकधारा वेयर हाउस में 28 करोड़ की मूंग में मिलावट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकी की जानकारी दी
नर्मदापुरम एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे बताया कि माखन नगर वेयर में सरकारी मूंग में मिट्टी मिलाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसमें वेयर हाउस संचालक, वेयर हाउस कार्पोरेशन के अधिकारी कुल तीन लोगों पर दर्ज कराई गई है प्राथमिक तौर पर 28 करोड़ की आर्थिक क्षति हुई है प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई।