बाड़ी नगर पालिका क्षेत्र के सैंपऊ रोड स्थित गोले के मंदिर को जाने वाले वार्ड नंबर 41 में इन दिनों कॉलोनीवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के कारण बाजार जाना, बच्चों का स्कूल जाना और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। जलभराव की वजह से महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को खासा परेशान होना पड़ रहा है।