कैराना: गंदराऊ गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, अवैध शराब की बरामदगी
Kairana, Shamli | Jul 12, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक यूनुस खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वाजिद बताया, जो गांव गंदराऊ का रहने वाला है।