ग्यारसपुर: गौशाला के तालाब का पानी अवैध रूप से खेतों में उपयोग करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
ग्यारसपुर ग्राम पंचायत मढिया जामन स्थित मृगन्नाथ गौशाला के पास बने करीब 25 बीघा के तालाब का पानी एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अपने खेतों की सिंचाई के लिए उपयोग किया जा रहा था। इस कारण तालाब का पानी खत्म हो गया और गौशाला के गोवंश पानी के लिए तरसने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। कारवाही की।