Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

सोमवती अमावस्या पर पिंजौर धरामण्डल त्रिवेणी घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 15-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtu.be/lRm2e-I_HWE?si=2l6WDxmwftCwBzJp https://www.instagram.com/reel/DZmLx6ZxWbB/?igsh=MTc3amJkdXZmbnpodg==

Panchkula, Panchkula | Jun 15, 2026

MORE NEWS

पूर्वांचल जन एकता मंच पिंजौर कालका ने लगाई छबील, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा 
      और समाज सेवी हर्ष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
#pinjore #kalka #panchkula #HaryanaNews #haryana #chandigarh #pinjoregarden #yadvindragarden #HaryanaNewsUpdate #chandigarhnews #chandigarh

पूर्वांचल जन एकता मंच पिंजौर कालका ने लगाई छबील, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा और समाज सेवी हर्ष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ #pinjore #kalka #panchkula #HaryanaNews #haryana #chandigarh #pinjoregarden #yadvindragarden #HaryanaNewsUpdate #chandigarhnews #chandigarh

Panchkula, Panchkula | Jun 15, 2026

2028 के बाद चंडीमंदिर टोल बंद करने की बड़ी उठी मांग
      चंडीमंदिर टोल पर जनता का गुस्सा फूटा!
            रोज़ाना के जाम से लाखों लोग परेशान
#pinjore #kalka #Panchkula #HaryanaNews #haryana #chandigarh #chandigarhnews #pinjoregarden #yadvindragarden #HaryanaNewsUpdate #TollPlaza

2028 के बाद चंडीमंदिर टोल बंद करने की बड़ी उठी मांग चंडीमंदिर टोल पर जनता का गुस्सा फूटा! रोज़ाना के जाम से लाखों लोग परेशान #pinjore #kalka #Panchkula #HaryanaNews #haryana #chandigarh #chandigarhnews #pinjoregarden #yadvindragarden #HaryanaNewsUpdate #TollPlaza

Panchkula, Panchkula | Jun 15, 2026

हरियाणा महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष, ऊषा प्रियदर्शनी ने संभाला पदभार
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष के रूप में ऊषा प्रियदर्शनी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि महिलाओं के मन से डर खत्म करना और उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता होगी। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में आगे आकर शिकायत करने का आह्वान किया। आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

हरियाणा महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष, ऊषा प्रियदर्शनी ने संभाला पदभार चंडीगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष के रूप में ऊषा प्रियदर्शनी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि महिलाओं के मन से डर खत्म करना और उन्हें न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता होगी। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में आगे आकर शिकायत करने का आह्वान किया। आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

Panchkula, Panchkula | Jun 15, 2026

पंचकूला में योग मैराथन का आयोजन, मेयर ने युवाओं को किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्वभर में बढ़ी योग की स्वीकार्यता: शाम लाल बंसल

स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र का आधार: शाम लाल बंसल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

पंचकूला का टाउन पार्क बना ‘योग पार्क’, प्रतिदिन जुटते हैं सैकड़ों योग साधक- शाम लाल बंसल

पंचकूला 15 जून : पंचकूला के मेयर श्री शाम लाल बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा योग को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। पंचकूला के टाउन पार्क का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करते हैं और इसने ‘योग पार्क’ के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

श्री शाम लाल बंसल आज सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग मैराथन के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा युवाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन में प्रतिभागियों ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ दौड़ लगाई। टाउन पार्क से शुरू हुई यह मैराथन सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में संपन्न हुई।

श्री बंसल ने कहा कि योग का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। योग करने से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि उसमें नई ऊर्जा का संचार भी होता है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई योग विद्या का आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा और समाज की प्रगति से ही देश तरक्की करेगा।

उन्होंने कहा कि पंचकूला निवासी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और प्रतिदिन प्रातःकाल पार्कों में बड़ी संख्या में योगाभ्यास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से टाउन पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पार्क को ‘योग पार्क’ के रूप में पहचान प्राप्त हुई है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ रहकर देश और प्रदेश के नव-निर्माण में अपना योगदान दें।

इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना थी। 12 वर्ष पूर्व उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनओ) में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था, जिसका लगभग 190 देशों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि योग से होने वाले लाभों को देखते हुए विश्वभर के लोगों ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है।

उन्होंने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ लगभग 100 विदेशी मेहमानों की भागीदारी रहेगी।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस समारोह में सहभागी बनें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया, योग आयोग के रजिस्ट्रार श्री राजकुमार वैद्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा, जिला खेल अधिकारी श्री राजबीर रंगा , आयुष विभाग से डॉ. विक्रम, डॉ. अमित सहित बड़ी संख्या में युवा एवं बच्चे उपस्थित थे।

पंचकूला में योग मैराथन का आयोजन, मेयर ने युवाओं को किया प्रेरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्वभर में बढ़ी योग की स्वीकार्यता: शाम लाल बंसल स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र का आधार: शाम लाल बंसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान पंचकूला का टाउन पार्क बना ‘योग पार्क’, प्रतिदिन जुटते हैं सैकड़ों योग साधक- शाम लाल बंसल पंचकूला 15 जून : पंचकूला के मेयर श्री शाम लाल बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा योग को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। पंचकूला के टाउन पार्क का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करते हैं और इसने ‘योग पार्क’ के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। श्री शाम लाल बंसल आज सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग मैराथन के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा युवाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन में प्रतिभागियों ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ दौड़ लगाई। टाउन पार्क से शुरू हुई यह मैराथन सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। श्री बंसल ने कहा कि योग का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। योग करने से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि उसमें नई ऊर्जा का संचार भी होता है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई योग विद्या का आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा और समाज की प्रगति से ही देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला निवासी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और प्रतिदिन प्रातःकाल पार्कों में बड़ी संख्या में योगाभ्यास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से टाउन पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पार्क को ‘योग पार्क’ के रूप में पहचान प्राप्त हुई है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ रहकर देश और प्रदेश के नव-निर्माण में अपना योगदान दें। इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना थी। 12 वर्ष पूर्व उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनओ) में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था, जिसका लगभग 190 देशों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि योग से होने वाले लाभों को देखते हुए विश्वभर के लोगों ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। उन्होंने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ लगभग 100 विदेशी मेहमानों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस समारोह में सहभागी बनें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया, योग आयोग के रजिस्ट्रार श्री राजकुमार वैद्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा, जिला खेल अधिकारी श्री राजबीर रंगा , आयुष विभाग से डॉ. विक्रम, डॉ. अमित सहित बड़ी संख्या में युवा एवं बच्चे उपस्थित थे।

Panchkula, Panchkula | Jun 15, 2026