पिपराही: शिवहर में कल सीएम सम्राट चौधरी 200 करोड़ की 40 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
शिवहर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल समेत 200 करोड़ की 40 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था में सुधार लाएंगी। प्रशासन ने कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।