भांडेर: बिल्हेटी गांव में ओलावृष्टि से तबाही, गेहूं-चना की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Bhander, Datia | Apr 5, 2026 भांडेर तहसील के ग्राम बिल्हेटी में अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। रविवार शाम 04 बजे किसानों ने बताया कि फसल कटाई का समय है