कांके: हरमू रोड स्थित कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Oct 16, 2026 हरमू रोड स्थित कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का शुक्रवार शाम करीब सात बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि ये पर्व शक्ति, भक्ति, सदाचार और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देते हैं।