अर्की: बातल पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र शियुरी में आज "वो दिन योजना" का हुआ पंचायत स्तरीय शिविर ।
Arki, Solan | Feb 22, 2024 बातल पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र शियुरी में आज पंचायत स्तरीय "वो दिन योजना" के तहत शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत दो के पर्यवेक्षक राहुल कौशल के द्वारा की गई । कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिला की गोदभराई रस्म निभाई गई । वहीं वृत्त पर्यवेक्षक राहुल कौशल ने वो दिन योजना के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई ।