मझगवां: चित्रकूट: गोबरौल देवी तालाब में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरौल देवी तालाब में खेलते खेलते 4 वर्षीय मीनाक्षी तालाब में गिर गई। तालाब के पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई।तालाब में मासूम के डुबने की जानकारी नाबालिग बच्चे ने परिजनों को दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।जहाँ ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से पुलिस मासूम की तलाश कर रही हैं।