मझगवां: चित्रकूट के पचोखर गांव में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
चित्रकूट के ग्राम पचोखर में खेत की जुताई करते समय खेत किनारे गढ्ढे में जाने से अचानक ट्रैक्टर पलट गया।जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से अनिल उपाध्यय की मौके पर मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची।जहाँ पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया हैं ।जहां मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया हैं।