मझगवां: बरहा: सरभंगा रोड पर फारेस्ट नर्सरी के पास दिखे दो बाघ, राहगीर ने वीडियो वायरल किया
चित्रकूट के बरहा के सरभंगा रोड फारेस्ट नर्सरी के पास दो वयस्क बाघ वहाँ से गुजर रहे राहगीर को दिखाई दिए।जिसका वीडियो राहगीर ने अपने मोबाइल में बनाया और सोशल मीडिया में वायरल किया हैं।जिसमें देखा जा सकता हैं की बाघ जंगल में चहल कदमी करते दिखाई दे रहे हैं।वही वीडियो वायरल होने के बाद वन अमला बाघ की तलाश कर उन पर नजर बनाए हुए हैं।