मझगवां: पूर्व MLA के घर नौकरानी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शादी से पहले उठाया खौफनाक कदम
चित्रकूट कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में 24 वर्षीय युवती सुमन निषाद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।सुमन पूर्व विधायक के घर में काम करती थी।तीसरी मंजिल के बाथरूम में नीलांशु चतुर्वेदी की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।घायल सुमन को जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।