हाथरस: गॉव संगीला के पास पैसे के विवाद को लेकर दबंग दुकानदार ने व्यक्ति को लोहे के चिमता से मारपीट कर किया घायल थाने हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव संगीला के पास दुकानदार द्वारा जलेबी के पैसे मांगने पर व्यक्ति से गाली गलौज कर दी। व्यक्ति रामशंकर ने गाली गलौज का विरोध किया तो दबंग दुकानदार ने लोहे के चिमता से मारपीट कर व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति द्वारा आज दिन मंगलवार को थाने में दुकानदार के खिलाफ शिकायत देकर जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया है।