गरौठा: सरसेडा गांव में सनसनी: 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कारणों की जांच में जुटी
सरसेडा गांव में 18 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।