जशपुर: जशपुर पहुंचे विधायक उमेश पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई और स्मार्ट मीटर की समस्या पर सरकार पर साधा निशाना
खरसिया विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश पटेल गुरुवार को जशपुर पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, बिजली दर वृद्धि, स्मार्ट मीटर और किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर निशाना साधा।