बख्तियारपुर: भीषण गर्मी के कारण बख्तियारपुर प्रखंड के सभी स्कूलों के समय में बदलाव
बख्तियारपुर प्रखंड सहित पटना जिले में भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए क्लास 8 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की कक्षाएं अब सुबह से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगी, जबकि कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं 12:30 बजे तक चलेंगी