डौण्डीलोहारा: डौंडीलोहारा मंडई में चाकूबाजी, अज्ञात हमलावरों ने किया ताबड़तोड़ हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत
बालोद जिले के डौंडी लोहारा नगर में आयोजित लोहारा मंडई में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गई, जब अज्ञात युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिनमें एक पार्षद वार्ड 16 पावेंद्र कोड़प्पा उम्र 23 वर्ष और एक नाबालिक भी शामिल बताया जा रहा है।