बिंदकी: कोरवा गांव के समीप तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत और चार घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरमा गांव के समीप रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में टक्कर मार दिया जिसके चलते दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।