रूड़की: आदर्श नगर निवासी एक फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मामले में था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे आदर्श नगर निवासी अंशुल गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता नाम के एक वारंटी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अंशुल गुप्ता चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा अंशुल गुप्ता की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा अंशुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।