चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने भोपाल में मुख्यमंत्री से की मुलाकात क्षेत्र में विकास परियोजना और जनता की आवश्यकताओं का मांग पत्र दिया
चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। 1 जुलाई को दी जानकारी में 30 जून देर शाम को भोपाल में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। चाचौड़ा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं आगामी योजनाओं और जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं के मुद्दों पर मांग पत्र सौंपा, विस्तार से चर्चा कर विचार विमर्श किया।