रानीगंज: ग्रामीण आवास सहायक पर विभागीय कार्रवाई, मानदेय में कटौती का आदेश जारी किया गया
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में लापरवाही, कार्यक्षेत्र से लगातार अनुपस्थित रहने, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा आवास योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने के आरोप में ग्राम पंचायत कोशकापुर दक्षिण, प्रखंड रानीगंज की ग्रामीण आवास सहायक श्रीमती कुमारी संगीता (HRMS ID-112395) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है।