शाहजहांपुर: साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के अनुशासन और तैयारी का परखा
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।